Weather Update: दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 60 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं!

देश से मानसून की अंतिम विदाई से ठीक पहले मौसम ने खतरनाक तेवर दिखाए हैं। आईएमडी (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की तेज आंधी का नया अलर्ट जारी किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 October 2026, 7:58 AM IST

New Delhi: देशभर से मानसून की विदाई अब अंतिम चरण में है, लेकिन जाते-जाते मौसम ने एक बार फिर खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों में झमाझम बारिश और भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से कई इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं।

इन 15 राज्यों में रहेगा भारी बारिश और आंधी का कहर

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कुल 15 राज्यों में आज भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल हैं-

दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 34 IAS और दानिक्स अफसरों के तबादले, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर।

मध्य व पूर्वी भारत: मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा।

दक्षिण भारत: केरल और कर्नाटक।

पर्वतीय राज्यों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की आशंका जताई गई है, जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और मानसूनी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

प्रमुख राज्यों और शहरों में आज का मौसम हाल

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मिर्जापुर, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, सहारनपुर, बस्ती और रायबरेली में तूफानी बारिश की आशंका है। यहां हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक हो सकती है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार: मधुबनी, रोहतास, दरभंगा, गया, जहानाबाद, सहरसा और बक्सर जिलों में बारिश के साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज झमाझम बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। यहां 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि तापमान अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राजस्थान: बीकानेर, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर और बूंदी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 30 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश: विदिशा, सीधी, दमोह, सागर, इंदौर, उज्जैन, शहडोल और छिंदवाड़ा में 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

PM मत्स्य संपदा योजना, अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने गोमती नदी में प्रवाहित किए 50 हजार मछली के बच्चे

उत्तराखंड: हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश और चमोली में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से खतरनाक आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में झमाझम बारिश के साथ 45 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मनाली में ठंड बढ़ गई है, जहां अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर मात्र 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मानसून की वापसी पर IMD का नया अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो रही हैं। हालांकि, इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और दक्षिणी तटीय ओडिशा के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण सिक्किम, पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और 8 से 10 अक्टूबर के बीच केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 7:41 AM IST