Cold Medicine Alert: सरकार ने बच्चों की इस दवा पर लगाई रोक, 4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब नहीं होगी इस्तेमाल की अनुमति

चार साल से छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की दवा देने वाले माता-पिता के लिए सरकार ने अहम चेतावनी जारी की है। एक खास दवा संयोजन को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं और कंपनियों को पैकेट पर साफ चेतावनी लिखनी होगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस दवा को छोटे बच्चों के लिए जोखिम वाला क्यों माना गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 August 2026, 5:29 PM IST

New Delhi: चार साल से कम उम्र के बच्चों को सर्दी-जुकाम में दी जाने वाली कुछ दवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाले सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के इस्तेमाल को लेकर सख्त शर्त लागू की है। अब इन दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर साफ चेतावनी देना जरूरी होगा कि इन्हें चार साल से छोटे बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए।

4 साल से कम उम्र में इस्तेमाल पर रोक

सरकार की ओर से 22 अगस्त 2026 को जारी जानकारी के मुताबिक, इन दोनों दवा घटकों वाले FDC को चार साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार ने किसी एक ब्रांड या किसी एक कंपनी की दवा का नाम लेकर रोक नहीं लगाई है। नियम उन सभी FDC फॉर्मूलेशन पर लागू है, जिनमें Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride दोनों मौजूद हैं।

दवा के पैकेट पर लिखनी होगी चेतावनी

नए नियम के बाद दवा कंपनियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे पैकेज, लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री में स्पष्ट चेतावनी दें। इससे माता-पिता और दवा देने वाले लोगों को यह पहचानने में मदद मिलेगी कि संबंधित संयोजन चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 51 लाख कांवरिये, 8.23 करोड़ की कमाई… अब अंतिम सोमवारी में अग्निपरीक्षा, क्या महाभीड़ संभाल पाएगा देवघर?

सरकार ने यह कदम Drugs and Cosmetics Act, 1940 की धारा 26A के तहत उठाया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह आदेश जनहित में जारी किया गया है।

पहले भी सामने आ चुकी थी चिंता

यह पहली बार नहीं है जब इस दवा संयोजन को लेकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना में भी Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाले FDC के लिए चार साल से कम उम्र के बच्चों के इस्तेमाल पर चेतावनी अनिवार्य की थी। उस समय भी सरकार ने विशेषज्ञ समिति और Drugs Technical Advisory Board की सिफारिशों का हवाला दिया था।

CDSCO ने इससे पहले भी संबंधित दवा के लेबल और पैकेज इंसर्ट पर चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल न करने की चेतावनी देने को कहा था।

माता-पिता को क्या करना चाहिए?

बच्चे को सर्दी, नाक बंद होने या अन्य परेशानी होने पर माता-पिता को खुद से कोई कॉम्बिनेशन दवा देने से बचना चाहिए। खासकर चार साल से कम उम्र के बच्चे को दवा देने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। किसी दवा का नाम या उसमें मौजूद एक-दो घटक देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि वह बच्चे के लिए सुरक्षित है। इसलिए दवा का पैकेट, लेबल और उसमें मौजूद ingredients जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- New SIM Card Rules: मोबाइल यूजर्स के लिए नया सिम लेना हुआ कठिन, नए नियम जारी; जानिए DoT के निर्देश

बच्चों की दवा को लेकर बढ़ी सावधानी

सरकार का यह फैसला इस बात का संकेत है कि छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सुरक्षा पर अब ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य समस्या में भी उम्र और दवा की मात्रा का खास महत्व होता है।

इसलिए अगर घर में चार साल से कम उम्र का बच्चा है तो उसकी दवा की बोतल या पैकेट एक बार जरूर जांच लें। कहीं उसमें Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride का संयोजन तो नहीं है।

Location :  New Delhi

Published :  22 August 2026, 5:29 PM IST