
पटाखा गोदाम में भीषण आग
त्रिशुर: केरलम के त्रिशुर ज़िले के मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। त्रिशुर के मुंडाथिकोड में स्थित पटाखों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 8 लोगों से बढ़कर 13 हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने मुंडाथिकोड में स्थित पटाखों के गोदाम में आग लगने से 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले 8 लोगों के मौत की खबरें सामने आई थी लेकिन अब आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने एक-एक कर घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुल 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य 22 घायलों को विभिन्न अस्पताल में भेजा गया। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 घायलों में 8 की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, ‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव के लिए आए पटाखों को रखने के लिए 5 अस्थायी शेड में बनाए गए थे। आग इन सभी पांचों स्थानों पर फैल गई. फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है। हालांकि, पटाखों को अभी तक निष्क्रिय नहीं किया गया है और पूरा इलाका धुएं से भरा हुआ है, जिसके कारण राहत-बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।
Location : Kerala
Published : 21 April 2026, 6:30 PM IST
Topics : death toll Firebreak Firework Storage Kerela