Assembly Election 2026: असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी के चुनाव से बदलेगा सियासी गणित, जानें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 17.4 करोड़ वोटर इन चुनावों में भाग लेंगे। मतदान अप्रैल-मई में होगा और नतीजे मई की शुरुआत में घोषित किए जाएंगे।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 March 2026, 4:04 PM IST

New Delhi: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस वक्त दिल्ली के विज्ञान भावन में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज पांच अहम राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। इन राज्यों में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही पूरे देश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इन राज्यों में करीब 17.4 करोड़ वोटर अपने वोट से यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी और आने वाले वर्षों में देश की राजनीति किस दिशा में बढ़ेगी।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें Assam, West Bengal, Tamil Nadu, Keralam और केंद्र शासित प्रदेश Puducherry शामिल हैं। आयोग के मुताबिक इन राज्यों में मतदान अप्रैल और मई के दौरान कराया जाएगा, जबकि मतगणना मई की शुरुआत में होगी।

पांच राज्यों में कुल 824 सीटों पर होगी वोटिंग

इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 294, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं।

 

मतदान में 17.4 करोड़ वोटर करेंगे भागीदारी

17.4 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जो पांच राज्यों की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट के लिए आखिरी दिन आज है।

चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारियों की भूमिका

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 25 लाख अधिकारी मतदान केंद्रों, मतदाता सहायता केंद्रों और सुरक्षा निगरानी के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रत्येक अधिकारी का प्रशिक्षण पहले ही संपन्न किया जा चुका है और उन्हें मतदान के हर चरण में क्या करना है, इसका पूरा प्रशिक्षण दिया गया है।

असम में ढाई करोड़ मतदाता

आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.25 करोड़ महिला वोटर हैं।

तमिलनाडु में 5.47 करोड़ मतदाता

प्रेस वार्ता में उन्होंने तमिलनाडु के आंकड़े भी जारी किए। राज्य में कुल 5 करोड़ 47 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग ने हर जिला और विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा कर सुनिश्चित किया है कि मतदान प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष तरीके से हो।

पांच राज्यों में 2.18 लाख पोलिंग स्टेशन

चुनाव आयोग ने बताया कि इन पांच राज्यों West Bengal, Tamil Nadu, Assam, Keralam और Puducherry में कुल 2,18,000 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। असम में मतदान को सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए 31 हजार पोलिंग बूथ तैयार किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित चुनाव अधिकारी तैनात होंगे।

25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात

चुनाव आयोग ने सुनिश्चित किया है कि कुल 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। इनमें मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी, तकनीकी स्टाफ, सुरक्षा और निगरानी कर्मी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह सजग रहेंगे और किसी भी गड़बड़ी की तुरंत रिपोर्ट करेंगे।

चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस वार्ता में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी। केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में होगा। पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल 2026 को होगा।

नतीजे 4 मई को घोषित होंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया कि पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस बार के विधानसभा चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग ने मतदान केंद्रों और चुनाव अधिकारियों की पूरी तैयारियों का जायजा ले लिया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 March 2026, 4:04 PM IST