
डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री (Img: Google)
Bengaluru: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने गुरूवार को कैबिनेट की ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद के बाद यह सवाल उठा कि आखिर कर्नाटक की सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी। अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। अब तक कर्नाटक के डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में 50-50 का फार्मूला अपनाया। यानि 5 साल की सत्ता के लिये पहले के ढ़ाई साल सिद्धारमैया को बतौर सीएम रहे और अब अगले ढ़ाई साल डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव खुद सिद्धारमैया ने रखा, जिस पर सभी मंत्रियों और विधायकों ने सहमति जतायी। सीएम पद पर डीके शिवकुमार की ताजपोशी कब होगी, अब यह तय होना बाकी है। सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में अपने इस्तीफे का ऐलान किया।
सीएम के पद पर डीके शिवकुमार के नाम का ऐलान करने से पहले सिद्धारमैया ने मंत्रियों को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इस्तीफे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे राजभवन जाएंगे। राज्यपाल के न होने के कारण वे राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
Location : Karnataka
Published : 28 May 2026, 12:29 PM IST