डायमंड किंग गोविंद भाई ढोलकिया ने डाइनामाइट न्यूज मुख्यालय में ऑनर्स सेरेमनी को किया संबोधित, जानिये क्या कहा

विश्वभर में डायमंड किंग के नाम से मशहूर देश के दिग्गज हीरा कारोबारी गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया मंगलवार को डाइनामाइट न्यूज़ के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ऑनर्स सेरेमनी को संबोधित कर युवा पत्रकारों के साथ संवाद में अपने अनुभव साझा किये।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 April 2026, 4:51 PM IST

New Delhi: यदि हम ईश्वर को साथ रखकर कोई भी काम करेंगे तो हमेशा सफलता प्राप्त होगी। आप लोग बहुत भाग्याशाली हैं कि आपको मनोज टिबड़ेवाल आकाश जैसे शख्सियत की लीडरशिप मिली है। यानि जो लोग अच्छे होते हैं, उनको हमेशा अच्छे लोग मिलते हैं।

उक्त बातें देश में डायमंड किंग के नाम से मशहूर दिग्गज हीरा कारोबारी गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया ने मंगलवार को डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय में आयोजित ऑनर्स सेरेमनी के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम को संबोधित करते गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया

गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया ने ऑनर्स सेरेमनी में युवा पत्रकारों को पहचान पत्र प्रदान किये और इसकी गरिमा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया और उनके बड़े भाई का किया भव्य स्वागत

इस मौके पर युवा पत्रकारों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि यह मेरी दृढ मान्यता है कि इस दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, वो सब ईश्वर द्वारा संचालित हो रहा है। आगे भी जो कुछ होगा, वह भी ईश्वर द्वारा ही किया जायेगा।

अपनी डायमंड कंपनी श्री राम कृष्ण एक्सपोर्टे का जिक्र करते हुए कहा कि मैने कंपनी का नाम भगवान राम और कृष्ण के नाम पर रखा और श्री का अर्थ लक्ष्मी है, जो हमारी नितांत जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि यदि हम ईश्वर को साथ रखकर किसी काम को करते हैं तो जरूर सफलता मिलती है।

गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया को डाइनामाइट न्यूज़ की टीम से परिचय करवाते हुए एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ के पत्रकारों से कहा कि ‘आप लोग बेहद भाग्यशाली हैं, जिनको मनोज टिबड़ेवाल आकाश जैसे कर्मठ शख्सियत की लीडरशिप मिल रही है। मेरा आशय है कि जो लोग अच्छे होते हैं, उनको हमेशा अच्छे लोग मिलते हैं और जो लोग बुरे होते हैं, उनको बुरे लोग मिलते हैं। हम और आप लोग अच्छे हैं। इसलिये आज अच्छे लोग मिले हैं’।

एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश अपनी टीम को संबोधित करते हुए

इससे पहले डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया का पूरी टीम के साथ उनका परिचय कराया और डाइनामाइट न्यूज़ मं पधारने के लिये उनका आभार जताया। डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया को बुके देकर उनका अभिनंदन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम को जीवन का मूलमंत्र देते हुए गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया

डाइनामाइट न्यूज मुख्यालय में आयोजित ऑनर्स सेरेमनी में देश के डायमंड किंग का स्वागत करते हुए सीनियर कंसल्टिंग एडिटर वेद प्रकाश ने कहा कि गोविंद भाई लालजी भाई ढ़ोलकिया एक साधारण किसान परिवार से आते है और अपनी कठोर मेहनत के बले वह धीरे-धीरे डायमंड की दुनिया के ऐसे चमकदार हीरे बने, जिन्होंने अपनी रोशनी से अनेक लोगों के जीवन को प्रज्ज्वलित किया और भारतीय डायमंड इडस्ट्री को विश्व पटल स्थापित किया।

गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया के साथ डाइनामाइट न्यूज़ की टीम

गोविंद भाई लालजी भाई ढ़ोलकिया एक उद्योगपति, समाजसेवी, आध्यात्मिक विचारक, लेखक और राज्यसभा सांसद भी है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 11 करोड़ रुपये दान दिये। उनको 2017 में यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBS) द्वारा लीडरशिप अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। अपने सामाजिक दायित्यों (CSR) के तहत उन्होंने गुजरात में अपने समूचे गृह नगर को सौर ऊर्जा की जगमगाहट का उपहार दिया। डाइनामाइट न्यूज़ के नेशनल हेड ऑपरेशन अनुराग श्रीवास्तव ने गोविंद भाई ढ़ोलकिया और अन्य अतिथियों का अभिवादन किया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 April 2026, 4:51 PM IST