
शाहदरा के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत (Img: AI Generated)
New Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 18 साल की छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल लेकर स्कूल आई थी। हालांकि, उसमें मौजूद पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया।
दिल्ली के शहादरा के कृष्णा नगर की एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई केमिकल या पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर उसके पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है।
@DelhiPolice #studentdeath
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 24, 2026
इस मामले में तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है और उसमें किन बातों का जिक्र किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Location : New Delhi
Published : 24 October 2026, 2:17 PM IST