दिल्ली के शाहदरा में भीषण अग्निकांड, सुबह-सुबह फैक्टरी से उठीं आग की ऊंची लपटें, मची अफरातफरी

दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर स्थित प्रताप गली की एक फैक्टरी में आज सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार जुटी हुई हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 12:11 PM IST

New Delhi: दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना गांधी नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में प्रताप गली में हुई। सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

सुबह 10:06 बजे आग लगने की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, प्रताप गली की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना रविवार 4 अक्टूबर को सुबह करीब 10:06 बजे मिली। जानकारी मिलते ही तुरंत छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - ‘एक कचौड़ी दो समोसा, मर्द जात का क्या भरोसा’ का क्या है सही मतलब, दिल्ली की लड़कियों ने बताया पूरा सच

आग लगने की वजह और नुकसान की जानकारी का इंतजार

आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री को कितना नुकसान हुआ है या क्या कोई व्यक्ति आग की चपेट में आया है, इस बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फायर डिपार्टमेंट की टीमें आग पर काबू पाने के साथ-साथ आसपास के इलाके की स्थिति पर भी नजर रखे हुए हैं। घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

Location :  New Delhi

Published :  4 October 2026, 12:11 PM IST