सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 September 2026, 3:50 PM IST

New Delhi: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनय सिंह ने सुनवाई के बाद सत्येंद्र जैन को जमानत देने का आदेश जारी किया।

पिछले महीने ACB ने किया था गिरफ्तार

सत्येंद्र जैन को पिछले महीने दिल्ली पुलिस की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने गिरफ्तार किया था। यह मामला 2024 में दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें 19 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जांच एजेंसी ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें - ‘2027 के रण में AAP की हुंकार’ चंदौली पहुंचे संजय सिंह ने BJP की ‘सियासत’ पर बोला धावा

AAP सरकार में जल विभाग संभाला

सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य और जल विभागों सहित कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। दिल्ली जल बोर्ड मामले में उन पर लगे आरोपों को लेकर लंबे समय से उनकी जांच चल रही थी।

यह भी पढ़ें - पंजाब में सरेआम खाकी को चुनौती: AAP नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की हत्या से दहशत, चुनावी दुश्मनी की आशंका

कोर्ट के फैसले के बाद राहत

गुरुवार को कोर्ट के फैसले के बाद सत्येंद्र जैन को बड़ी कानूनी राहत मिली। हालांकि इस मामले की जांच और आगे की न्यायिक कार्यवाही जारी रहेगी। अब कोर्ट के आदेश के अनुसार उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  3 September 2026, 3:50 PM IST