Fire in Punjabi Bagh: दिल्ली के पंजाबी बाग में आग का कहर, सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली के पंजाबी बाग (Fire in Punjabi Bagh) में आधी रात लगी भीषण आग ने सैकड़ों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया और लोग बेघर हो गए। घटना के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 8:26 AM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग (Fire in Punjabi Bagh) इलाके में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब शकूरबस्ती स्थित रैन बसेरा झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आधी रात के सन्नाटे में उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। लोग नींद से जागे तो चारों तरफ आग ही आग थी, जिससे बचने के लिए उन्हें अपनी जान बचाकर बाहर भागना पड़ा।

मिनटों में फैली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान तक समेटने का मौका नहीं मिला। करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया।

उत्तम नगर हत्याकांड में अदालत सख्त… पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के दिए आदेश

दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिसकी वजह से आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते राहत पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

मैनपुरी में बड़ा हादसा: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

प्रशासन का बयान और जांच जारी

पंजाबी बाग के डीसीपी ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  25 April 2026, 8:26 AM IST