Delhi-NCR Weather: बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, 37°C तक पहुंचेगा पारा; अगले कुछ दिनों में क्या होगा?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं और आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। रविवार से मौसम में क्या बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और सितंबर की शुरुआत कैसी रहेगी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 August 2026, 8:04 AM IST

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली, जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रविवार यानी 30 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश को लेकर फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान तापमान बढ़ सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बस्ती में बाइक और कार की भिड़ंत के बाद दर्दनाक मंजर, सड़क हादसे ने उजाड़ दिए तीन परिवार

सुबह के समय तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वातावरण में नमी का स्तर भी करीब 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। बारिश की तीव्रता कम रहने और आसमान के आंशिक रूप से बादलों से घिरे रहने का अनुमान है।

31 अगस्त को बढ़ेगी उमस

महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आर्द्रता का स्तर 70 से 85 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जेल पहुंचने से पहले ही गायब हुआ चोर, सुल्तानपुर में पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितंबर की शुरुआत में फिर बदलेगा मौसम

सितंबर के शुरुआती दिनों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। 1 और 2 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

यानी दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में बारिश की जगह बढ़ता तापमान और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अब देखना होगा कि सितंबर की शुरुआत में मौसम किस करवट बदलता है।

Location :  New Delhi

Published :  30 August 2026, 8:04 AM IST