
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनावों के लिए दिल्ली में आज वोटिंग 143 पोलिंग स्टेशन पर की जाएगी।
इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भी कुछ सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है, विशेषकर उन सीटों पर जहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की उपस्थिति से कुछ सीटों पर वोटों का बंटवारा होने की संभावना है, जो दोनों प्रमुख दलों के परिणामों को प्रभावित कर सकती है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली के 12 वॉर्ड पर उपचुनाव के लिए कुल 143 पोलिंग स्टेशन पर कुल 580 पोलिंग बूथ बनाएं गए है। सभी 580 पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जाएगी। प्रत्येक वॉर्ड में एक मॉडल पोलिंग बूथ और पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे।
इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भी कुछ सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है, विशेषकर उन सीटों पर जहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की उपस्थिति से कुछ सीटों पर वोटों का बंटवारा होने की संभावना है, जो दोनों प्रमुख दलों के परिणामों को प्रभावित कर सकती है।
दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 खाली सीटों पर होने वाले महत्वपूर्ण उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों पर करीब 6,98,751 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।
शालीमार बाग-बी, द्वारका-बी, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, विनोद नगर, अशोक विहार, मुंडका,चाँदनी महल, चाँदनी चौक, दक्षिणपुरी।
इन 12 सीटों में से 11 सीटें इसलिए खाली हुईं, क्योंकि उनके पार्षद 2025 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए. वहीं, द्वारका-बी सीट पिछले साल तब खाली हुई थी, जब पार्षद कमलजीत सहरावत लोकसभा सांसद बन गईं। शालीमार बाग-बी सीट को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक बनने के बाद खाली किया था।
Location : New Delhi
Published : 30 November 2025, 4:05 AM IST
Topics : By election Delhi MCD polling station voting