
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विनोद कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने उन्हें उनके ही दफ्तर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
CBI सूत्रों के मुताबिक आरोपी अधिकारी ने राशन डिपो चलाने वाले दीपक कुमार से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि विभागीय काम कराने और कार्रवाई से बचाने के बदले यह रकम मांगी गई थी।
पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले की जांच शुरू की। इसके बाद ट्रैप टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। जैसे ही विनोद कुमार ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
Delhi | In a CBI raid, Assistant Commissioner (Food & Supply) Vinod Kumar was caught red-handed while allegedly accepting a ₹10,000 bribe from his office. Sources said he had demanded ₹50,000 from a ration depot operator.#Delhi #CBI #Corruption #Bribery #BreakingNews
— Dynamite News (@DynamiteNews_) May 21, 2026
सीबीआई की कार्रवाई के दौरान दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
CBI अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Location : New Delhi
Published : 21 May 2026, 5:21 PM IST
Topics : Assistant Commissioner Bribe Case Delhi CBI Raid Delhi Corruption News Food Supply Department Bribery Vinod Kumar Arrested