नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से पहले पुलिस की हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम अभिजीत दीपके के घर पहुंची। यह घर झंडेवालान के पास रानी झांसी रोड पर स्थित है। बताया जा रहा है कि दीपके कुछ ही देर में कनॉट प्लेस के लिए रवाना होने वाले थे।
CJP ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया था। इसी क्रम में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इससे पहले जंतर-मंतर के पास तिरंगा लेकर पहुंचे CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।
CJP नेता अभिजीत दीपके ने दोनों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है।
अभिजीत दीपके ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत लोगों से सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ पहुंचने की अपील की है। यात्रा का ऐलान सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध के तौर पर किया गया है।
इस बीच, दीपके के घर पुलिस टीम के पहुंचने से कार्यक्रम से पहले हलचल बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने के पीछे की वजह और आगे की कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
CJP ने SIR की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन की घोषणा की थी। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
अब सबकी नजर शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा पर है। कार्यक्रम से पहले पुलिस की गतिविधियों और आयोजकों के अगले कदम पर नजर बनी हुई है।

Location : New Delhi
Published : 16 October 2026, 2:28 PM IST