राहुल गांधी ने शेयर किया एक खास पल, गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे, देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले;

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट में अपने माता-पिता के रिश्ते पर बात की। राहुल ने बताया कि वह कैम्ब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस वर्सिटी रेस्टोरेंट में गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 12:07 PM IST

New Delhi: बीते सोमवार, 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की आत्मकथा किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के लिए औपचारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम रखा गया था, जिसके दौरान राहुल गांधी ने अपनी लाइफ से जुड़े एक खास पल का किस्सा शेयर किया।

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’(IMG -DYNAMITE NEWS)

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान अब तक पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि, अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- अब वह दोस्त है। इवेंट के बाद X पर एक पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि- ''माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं। सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ। आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है।''

दरअसल, कार्यक्रम में राहुल ने अपने माता-पिता (राजीव और सोनिया) के रिश्ते पर बात की। राहुल ने बताया कि वह कैम्ब्रिज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस वर्सिटी रेस्टोरेंट में गए थे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। आगे उन्होंने बताया कि- कई सालों बाद, जब मैं कैम्ब्रिज में था, तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्सिटी रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गया। वेटर मेन्यू लेकर आया, तो मैंने उससे कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे।' उसने मेरी तरफ देखा और बोला, 'ओह, वे लोग? मैं उन्हें जानता हूं।' मैंने पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, ‘हां, वे दोनों। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।’ राहुल ने किस्सा आगे बढ़ाते हुए कहा- जब वेटर से पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है, तो उन्होंने ‘चिकन चैसर’ लेने की सलाह दी। इसके बाद राहुल बोले- सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां कभी 'चिकन चैसर' मत खाइएगा। राहुल ने सोनिया की ओर इशारा करते हुए कहा- “उन्हें शायद याद है कि यह बहुत शानदार था, जबकि खाना बहुत ही खराब था।”

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि- उनके परिवार ने जिंदगी के दो महत्वपूर्ण सहारे खोए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र किया। राजीव गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। राहुल ने किताब के टाइटल के मायने समझाते हुए अपने माता-पिता के गहरे रिश्ते की बात कही। राहुल गांधी ने कहा, “यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है। किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग’ है, क्योंकि वह मेरे पिता से जुड़ी थीं और मेरे पिता उनसे जुड़े थे।” उन्होंने कहा, “फिर मेरे पिता चले गए और उन्होंने एक दूसरी यात्रा शुरू की। एक अलग मां। मौज-मस्ती करने वाली मां और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं। एक नई मां सामने आई।”

यह भी पढ़ें-  12 देशों के इंजीनियर, 10 करोड़ डॉलर का फंड; भारत के नए फाइटर जेट की क्या है तैयारी?

राहुल ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि उन्हें कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक रखने के सख्त निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी को उनके बेटे के रूप में लोगों के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत सख्त निर्देश मिले हैं और मैं उनका पालन करूंगा। राजनीति नहीं होगी। लेकिन एक बेटे या बच्चों के रूप में मुझे लगा कि हममें से किसी एक को अपनी मां की थोड़ी झलक भी दिखानी चाहिए।”

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 12:07 PM IST