हिंदी
बाबा वेंगा की दो सबसे भयावह भविष्यवाणिया
New Delhi: साल 2025 खत्म होने को है, लेकिन दुनिया के कई देश प्राकृतिक आपदाओं की भारी मार झेल रहे हैं। इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में भीषण बाढ़ ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया है। इस बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया और कई क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हो गए।
वहीं श्रीलंका में आए दित्वाह तूफान (Ditwah Cyclone) ने भयावह विनाश मचाया, जिसमें अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है। इस तूफान का असर भारत के कई राज्यों में भी दिखाई दिया, जहां तेज हवाएं और भारी बारिश ने बड़ी तबाही मचाई। इन घटनाओं को लेकर अब लोग मानने लगे हैं कि प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2025 की भविष्यवाणियाँ सच साबित हो रही हैं।
दक्षिण-पूर्व एशिया में तूफान और बाढ़ के बीच इथियोपिया भी प्राकृतिक आपदा का बड़ा केंद्र बना। 23 नवंबर 2025 को हायली गुबी ज्वालामुखी (Hayli Gubi Volcano) अचानक फट गया-और इससे पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई।विशेष बात यह रही कि यह ज्वालामुखी 12,000 वर्ष बाद सक्रिय हुआ। वैज्ञानिकों ने इसे इतिहास की सबसे असाधारण प्राकृतिक घटनाओं में से एक बताया। विस्फोट के बाद धुएं और राख का बड़ा गुबार आसमान तक उठा।
Muzaffarpur: एथनॉल प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख कर किया प्रदर्शन
इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट से आसपास के गांवों और किसानों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि राख के व्यापक फैलाव के कारण विमान सेवाओं को भी रोकना पड़ा। विस्फोट ने वातावरण में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा दिया और इसका हल्का प्रभाव भारत के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिला। ज्वालामुखी के धुएं और राख के बादलों वाले वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो लोगों में दहशत फैल गई।
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को दुनिया "नॉस्ट्राडेमस की उत्तराधिकारी" भी कहती है। उनका जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन कहा जाता है कि इसके बाद उन्होंने भविष्य देखने की अद्भुत क्षमता विकसित कर ली।
बाबा वेंगा कई बड़ी वैश्विक घटनाओं-सोवियत संघ के विघटन, चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, राजकुमारी डायना की मृत्यु और अमेरिका के 9/11 हमले-की सटीक भविष्यवाणी कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2025 के लिए प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि, तूफानों, बाढ़ और ज्वालामुखी विस्फोटों के बड़े पैमाने पर होने की चेतावनी दी थी। हाल ही में विभिन्न देशों में आए भयानक तूफानों, बाढ़ और इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं को देखते हुए कई लोग मान रहे हैं कि उनकी ये भविष्यवाणियां एक बार फिर सच होती दिखाई दे रही हैं।
Gold Price Today: सोने के दाम में नई छलांग, ग्राहकों की बढ़ी चिंता; जानें ताजा रेट
तूफान, बाढ़ और ज्वालामुखी विस्फोटों ने पूरे विश्व को फिर से चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएँ अब सामान्य हो चुकी हैं। वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं, लेकिन बढ़ते खतरे ने देशों को और सतर्क कर दिया है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाला समय पर्यावरण के लिए और गंभीर हो सकता है, और दुनिया को अभी से तैयारी करनी होगी।
Location : New Delhi
Published : 1 December 2025, 1:07 PM IST
No related posts found.