विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में थोड़ी देर में होगी वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल में 152 सीटों और तमिलनाडु की 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। तृणमूल-भाजपा और डीएमके-AIADMK के बीच कड़ा मुकाबला है। करोड़ों मतदाता आज अपने राज्य का भविष्य तय कर रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 April 2026, 6:30 AM IST

New Delhi: देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जहां करोड़ों मतदाता अपने राज्य की नई सरकार का भविष्य तय करेंगे।

बंगाल में 152 सीटों पर मतदान, टीएमसी और बीजेपी में सीधा मुकाबला

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। मतदान के लिए कुल 44,376 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

महिलाओं और मॉडल बूथों पर खास ध्यान

इस बार चुनाव आयोग ने मतदान व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। कुल 5,444 बूथों का संचालन महिलाओं के हाथों में दिया गया है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग

दूसरी ओर तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। राज्य के लगभग 5.67 करोड़ मतदाता यह तय करेंगे कि मौजूदा सरकार बनी रहेगी या सत्ता में बदलाव होगा। मुकाबला मुख्य रूप से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पार्टी डीएमके, विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन और नई राजनीतिक पार्टी TVK के बीच माना जा रहा है।

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी

दोनों राज्यों में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

लोकतंत्र का बड़ा पर्व

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रहा यह मतदान लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्वों में से एक माना जा रहा है। करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राज्य के भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव बेहद अहम साबित होने वाला है।

दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू

पश्चिम बंगाल में मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के बाद अब सभी दलों की नजरें आगे की रणनीति और मतदाताओं के रुझान पर टिकी हुई हैं।

Location :  New Delhi

Published :  23 April 2026, 6:30 AM IST