
LPG संकट पर लोकसभा में बोले हरदीप पुरी। ( Img: Google)
New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच देश में गैस की किल्लत को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी तरह की ईंधन की कमी नहीं होगी।
मंत्री ने कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर करीब 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है। 40 प्रतिशत कच्चा तेल अन्य देशों से आ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत के पास पर्याप्त कच्चा तेल है और क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। देश में पेट्रोल-डीजल या गैस की कोई दिक्कत नहीं है।
गैस की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है। वहीं एलएनजी के कार्गो रोजाना भारत पहुंच रहे हैं। उन्होंने पैनिक होने से बचने की सलाह दी और बताया कि पैनिक की वजह से बाजार में डिमांड असामान्य रूप से बढ़ गई थी।
हरदीप पुरी ने बताया कि देश में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है। साथ ही सरकार ने गैस की कालाबाजारी को रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। भारत अभी भी कनाडा, नार्वे और रूस से तेल आयात कर रहा है और देश लंबे समय तक इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Gorakhpur News: गैस गोदाम पर अचानक पहुंचे DM और SSP, फिर जो हुआ उसने सबको चौंकाया
मंत्री ने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया है। यह वही मार्ग है जिससे दुनिया के बड़े हिस्से तक कच्चा तेल पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष का कारण नहीं है पर इसके असर से पूरी तरह बच पाना भी संभव नहीं है।
Location : New Delhi
Published : 12 March 2026, 5:52 PM IST