बंगाल में IPS अजय पाल का सख्त रुख, यूपी में भाई IAS अमित पाल संभाल रहे जिला प्रशासन

पश्चिम बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा अपने कड़े एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं उनके भाई IAS अमित पाल यूपी के कौशांबी में DM के रूप में तैनात हैं। दोनों भाइयों की सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 April 2026, 9:04 AM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक सख्ती को लेकर एक नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है- अजय पाल शर्मा। चुनाव आयोग द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए अजय पाल शर्मा अपने कड़े फैसलों और मैदान में सक्रिय भूमिका के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

'सिंघम' छवि वाले अधिकारी की सख्त कार्यशैली

2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में तैनाती के दौरान उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाया और कई चर्चित एनकाउंटर किए। इसी वजह से उन्हें ‘यूपी का सिंघम’ भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल चुनाव में भी उन्होंने इसी तेवर को बरकरार रखा है। डायमंड हार्बर जैसी संवेदनशील सीट पर तैनाती के दौरान उन्होंने चुनावी धांधली रोकने के लिए कई कठोर कदम उठाए।

यूपी के चर्चित IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, बंगाल चुनाव की सरगर्मियों के बीच जानिये ये अपडेट

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें वे मौके पर खुद मौजूद रहकर स्थिति संभालते नजर आए। टीएमसी उम्मीदवारों के साथ तीखी बहस और लाठीचार्ज का नेतृत्व करने की घटनाओं ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है।

IAS भाई अमित पाल की भी मजबूत पहचान

जहां एक ओर अजय पाल शर्मा अपनी सख्त पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनके छोटे भाई अमित पाल भी प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 2016 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अमित पाल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जिलाधिकारी (DM) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 को इस पद का कार्यभार संभाला।

अमित पाल का शैक्षणिक बैकग्राउंड भी बेहद खास है। उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की है, यानी वे एक प्रशिक्षित डॉक्टर भी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Kaushambi News: DM अमित पाल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए ये कड़े निर्देश

लुधियाना से प्रशासनिक सेवा तक का सफर

दोनों भाई मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं- IAS और IPS- में जगह बनाई। आज दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पहचान बना चुके हैं और प्रशासनिक व्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं।

Location :  Kolkata

Published :  30 April 2026, 9:04 AM IST