
कैंपबेल विल्सन (Img: Google)
New Delhi: टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के CEO Campbell Wilson ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में स्वीकार कर लिया गया। हालांकि उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन अब उनके सितंबर 2026 तक पद छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने नए CEO की तलाश भी तेज कर दी है और संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब एयरलाइन कई चुनौतियों का सामना कर रही है।
इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनी को होने वाला संभावित वित्तीय नुकसान बताया जा रहा है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में एयर इंडिया को करीब 20,000 करोड़ रुपये तक का घाटा हो सकता है। इसकी प्रमुख वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव है, जिसके कारण कई एयरस्पेस प्रभावित हुए हैं। फ्लाइट रूट बदलने और ईंधन की लागत बढ़ने से इंटरनेशनल ऑपरेशंस पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है।
Iran Israel War: युद्ध की वजह से जेट फ्यूल हुआ महंगा, एयर इंडिया ने इतने रुपये बढ़ाया टिकट का रेट
दूसरा बड़ा कारण पिछले साल हुआ अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसा है। इस दुर्घटना ने न केवल एयरलाइन की छवि को प्रभावित किया, बल्कि संचालन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। इस मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट जून 2026 तक आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कंपनी नए CEO की औपचारिक नियुक्ति करेगी।
तीसरा अहम कारण विमानों की डिलीवरी में हो रही देरी है। एयर इंडिया ने अपने बेड़े के विस्तार के लिए बड़े ऑर्डर दिए थे, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं होने से उसकी विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे कंपनी की क्षमता बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने की रणनीति पर असर पड़ा है।
Campbell Wilson ने 2022 में एयर इंडिया की कमान संभाली थी। इससे पहले वे Scoot के CEO रह चुके हैं, जो Singapore Airlines की लो-कॉस्ट एयरलाइन है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर की थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अनुभव हासिल किया।
ईरान युद्ध से अमेरिका में मंहगाई का विस्फोट
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय एविएशन सेक्टर में अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo में भी CEO स्तर पर बदलाव हुआ है, जिससे यह संकेत मिलता है कि पूरा सेक्टर इस समय चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है।
Location : New Delhi
Published : 7 April 2026, 3:14 PM IST