DN Exclusive: ऑफिस में इंसान या AI? नौकरी जाएगी या बदलेगा रोजगार का खेल?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI आज दुनिाय में एक नई ताकत और सबसे अत्याधुनिक तकनीक बनकर सामने आ रही है। इसमें नित नये टूल्स जुड़ते जा रहे हैं। AI आम आदमी के काम को आसान बनाने में मददगार के साथ ही एक बड़ी चुनौती के रूप में भी सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स कहतीं हैं कि AI के कारण कई नौकरियां खत्म होने जा रही है। आखिर क्या है सच, जानिये इस रिपोर्ट में

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 27 May 2026, 6:10 PM IST

New Delhi:  AI को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। एक तरफ लोग डर रहे हैं कि आने वाले समय में मशीनें इंसानों की नौकरियां छीन लेंगी, तो दूसरी तरफ टेक कंपनियां इसे भविष्य का सबसे बड़ा अवसर बता रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या एआई नौकरी छीन लेगा या फिर इससे रोजगार के नए अवसर  मिलेंगे?

AI तेजी से दुनिया बदल रहा

इसी बीच OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का एख बयान चर्चा में है। उनका कहना है कि AI तेजी से दुनिया बदल रहा है, लेकिन यह इंसानी रिश्तों और हर तरह के काम की जगह पूरी तरह नहीं ले पाएगा।हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और संकेत देती है। कई बड़ी कंपनियां अब डेटा एनालिसिस, कंटेंट राइटिंग, कस्टमर सपोर्ट, कोडिंग और ऑफिस के दोहराए जाने वाले कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं।

सबसे ज्यादा जोखिम

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सालो में लाखों नौकरियां ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकती हैं। खासतौर पर वे काम, जिनमें बार-बार एक जैसी प्रक्रिया दोहराई जाती है, सबसे ज्यादा जोखिम में माने जा रहे हैं। लेकिन कहानी सिर्फ नौकरी जाने तक सीमित नहीं है। कुछ जानकारों के मुताबिक, AI कुछ भूमिकाओं को खत्म करेगा, तो कई नई नौकरियां भी पैदा करेगा। AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, प्रॉम्प्ट इंजीनियर और मशीन सुपरविजन जैसे नए करियर तेजी से उभर रहे हैं।

बदलाव चुनौती और अवसर

भारत जैसे देश के लिए यह बदलाव चुनौती और अवसर दोनों लेकर आया है। जिन लोगों के पास नई तकनीक सीखने की क्षमता होगी, उनके लिए रोजगार के नए दरवाजे खुल सकते हैं। वहीं, जो लोग बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करेंगे, उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

AI  नौकरी खत्म करेगा या नहीं

यानी असली सवाल यह नहीं कि AI नौकरी खत्म करेगा या नहीं बल्कि यह है कि एआई के दौर में कौन खुद को बदलने और नई स्किल सीखने के लिए तैयार है। आने  वाले समय में वहीं  लोग आगे होंगे जो तकनीक से डरेंगे नहीं बल्कि उसे समझकर अपने काम का हिस्सा बनाएंगे।

Location :  New Delhi

Published :  27 May 2026, 5:43 PM IST