अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाला आरोपी आया सामने, कहा- “मच्छर का इलाज”, पढ़ें पूरा बयान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद हिरासत में लिया गया आरोपी युवक अब मीडिया के सामने आया है

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 June 2026, 8:32 PM IST

New Delhi: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के बाद हिरासत में लिया गया आरोपी युवक अब मीडिया के सामने आया है और उसने अपने कृत्य को लेकर खुलकर बयान दिया है। आरोपी के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी बीच एक युवक अचानक अभिजीत दिपके के पास पहुंचा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया।

मच्छर का इलाज ऐसे ही किया जाता है...

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में आरोपी ने कहा, “मच्छर का इलाज ऐसे ही किया जाता है।” उसने दावा किया कि वह जयपुर का रहने वाला है और किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से उसका कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि वह अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी की विचारधारा का विरोध करता है। उसके अनुसार, यह विरोध किसी राजनीतिक निर्देश पर नहीं, बल्कि उसकी व्यक्तिगत सोच के आधार पर था।

बॉक्स ऑफिस पर पिटी पर OTT पर बनी कल्ट! नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखी जा रही है मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’

हालांकि आरोपी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक विरोध की प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं।

UP: विधान भवन में अचानक मचा हड़कंप! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कमरे से उठी आग की लपटें, जानिए फिर क्या हुआ

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिजीत दीपके की ओर से भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है

Location :  New Delhi

Published :  15 June 2026, 8:32 PM IST