हिंदी
आज की ताज़ा खबरें लाइव 7 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।
New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 7 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।
2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन्हें यह सम्मान क्वांटम कंप्यूटिंग और सुपरकंडक्टिंग सर्किट्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। इनके शोध से भविष्य की तकनीक में क्रांति लाने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
एनडीए की अहम बैठक कल होने जा रही है, जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। बैठक 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पंजाब सरकार ने खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले 'COLDRIF' सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला सिरप की गुणवत्ता और संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Location : New Delhi
Published : 7 October 2025, 12:59 PM IST
Topics : Aaj ki taaja khabar Breaking News in Hindi Hindi News Latest Hindi News latest news in hindi