
पुणे में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने श्रद्धा के सफर को शोक में बदल दिया। कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रही महिला श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अचानक घाट चढ़ते समय पलट गई। जिसमें 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 से 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
कैसे हुआ हादसा?
इस हादसा श्रावण मास के तीसरे सोमवार की पूर्व संध्या यानी 11 अगस्त को तड़के 1:15 बजे हुआ। श्रद्धालु कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, जो पुणे जिले में स्थित एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। जब पिकअप घाटी के ऊपर घुमावदार मोड़ पर पहुंची, तब वाहन अनियंत्रित होकर 5-6 बार पलट गया। हादसे के वक्त पिकअप में 35 से ज्यादा महिला श्रद्धालु सवार थी, जो दर्शन के उत्साह में घरों से निकली थी।
7 महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
हादसे में मौके पर ही 7 महिलाओं की जान चली गई। जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महिलाओं की मौत वाहन के नीचे दबने से, तो कुछ की गंभीर अंदरूनी चोटों की वजह से हुई। पुणे जिला प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना जताई है। हादसे में घायल हुईं लगभग 25 से 30 महिलाएं पास के अस्पतालों में भर्ती हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुणे सिविल हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में रेफर किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और बचाव टीम ने मिलकर घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे। संभवतः ब्रेक फेल या ड्राइवर की लापरवाही हादसे की वजह बनी।
वाहन 5-6 बार पलटा, जिससे कई श्रद्धालु दूर तक फेंके गए।
अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले वाहनों की जांच की जरूरत एक बार फिर उजागर हुई है। श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु कुंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन आध्यात्मिक यात्रा अचानक दुखद त्रासदी में बदल गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और पूरा खेड़ तालुका शोक में डूब गया है। गांवों में जहां पूजा और उत्सव का माहौल होना था, वहां अब मौन और आंसू हैं।
जिम्मेदार अफसरों ने दिए जांच के आदेश
पुणे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार ड्राइवर की लापरवाही या तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है। प्रशासन ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
Location : Maharashtra
Published : 11 August 2025, 5:58 PM IST
Topics : Kundeshwar Temple maharashtra Pune Road Accident क्राइम