Site icon Hindi Dynamite News

Breaking News: यूपी के 20 PPS अफसरों को मिला प्रमोशन, बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में तैनात 20 पीपीएस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस पद पर प्रमोट कर दिया है। अनिल कुमार, संजय कुमार, ममता रानी चौधरी सहित 20 अधिकारियों के नाम सूची में शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
Breaking News: यूपी के 20 PPS अफसरों को मिला प्रमोशन, बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

New Delhi: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने इसको लेकर आधिकारिक सूची भी जारी कर दी है।

सिफारिश और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर हुआ प्रमोशन

यह प्रमोशन न केवल इन अधिकारियों के करियर के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यूपी पुलिस के प्रशासनिक ढांचे के लिए भी अहम माना जा रहा है। इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर की गई है।

अब अगला कदम?

इन सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के तहत नई तैनातियां मिल सकती हैं। मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद राज्य सरकार जल्द ही इनका कार्यविभाजन तय करेगी। इन प्रमोशनों से उत्तर प्रदेश कैडर को और अधिक अनुभवी आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। जो कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में अपनी भूमिका को और प्रभावी तरीके से निभा सकेंगे।

इन पीपीएस अफसरों का हुआ प्रमोशन

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार, संजय कुमार, बृजेश कुमार गौतम, आनंद कुमार, ममता रानी चौधरी, अशोक कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, अजीजुल, नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, विनय कुमार सिंह, संजीव कुमार बाजपेयी, निहारिका शर्मा, त्रिगुण, सर्वेश कुमार मिश्रा और ओम प्रकाश सिंह का प्रमोशन किया गया है।

Exit mobile version