Delhi Metro Closed: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के 15 स्टेशन बंद, यात्रियों के लिए क्या हैं वैकल्पिक रास्ते

Delhi Metro Closed: जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण दिल्ली के 15 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में RK आश्रम, नई दिल्ली समेत बंद स्टेशनों की लिस्ट और घर जाने के वैकल्पिक रास्ते जानें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 8:19 PM IST

New Delhi: राजधानी नई दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज सुबह 07:30 बजे से 15 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। DMRC ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक ये स्टेशन बंद रहेंगे।

इस बीच राहत की बात यह है कि मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन अब खोल दिए गए हैं। वहीं नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है और यहां इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

कौन से स्टेशन बंद हैं

DMRC के अनुसार यह स्टेशन प्रवेश और निकास के लिए बंद रहेंगे-
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखम्बा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9.ITO
10. दिल्ली गेट
11. इंद्रप्रस्थ
12. खान मार्केट
13. जोर बाग
14. शिवाजी स्टेडियम
15. झंडेवालान
16. नई दिल्ली

हालांकि राजीव चौक पर केवल इंटरचेंज की सुविधा है। लेकिन बाहर नहीं निकल सकते। मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पूरी तरह खुले हैं।

ये भी पढ़ें- एक जरूरी सूचना: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन आज सुबह 7:30 बजे से रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

क्या हैं वैकल्पिक मेट्रो और बस रूट

अगर आप सेंट्रल दिल्ली में फंसे हैं तो-

पश्चिम/उत्तर दिल्ली जाने के लिए: पहाड़गंज या कश्मीरी गेट स्टेशन का इस्तेमाल करें
ब्लू लाइन के लिए: ITO, दिल्ली गेट की जगह प्रगति मैदान से मेट्रो लें
येलो लाइन के लिए: राजीव चौक की जगह उद्योग भवन या पटेल नगर जाएं
वायलेट लाइन के लिए: खान मार्केट, जोर बाग की जगह JLN स्टेडियम जाएं

बस सेवा: कश्मीरी गेट ISBT, धौला कुआं और सराय काले खां से DTC बसें चल रही हैं।

ये भी पढे़ं- Delhi Metro Disruption: दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद होने से ई-रिक्शा किराया चार गुना; ऑटो की किल्लत, यात्री परेशान

पुलिस/DMRC हेल्पलाइन

DMRC हेल्पलाइन: 155370
दिल्ली पुलिस: 112
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: 1095

जरूरी सलाह: साथ में कैश रखें क्योंकि नेटवर्क स्लो होने से UPI काम नहीं कर रहा। जंतर-मंतर, संसद मार्ग वाले इलाके में जाने से बचें।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 8:03 PM IST