
कृष्ण दास के कॅान्सर्ट में दिखें अनुष्का- विराट
Mumbai : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में भक्ति में लीन नजर आए। अनुष्का ने तालियां बजाकर ‘राधे गोविंदा’ का जाप किया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी सादगी और आध्यात्मिक झुकाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दोनों को एक कीर्तन में शामिल होते हुए देखा गया, जहाँ अनुष्का शर्मा 'राधे गोविंदा' का जाप करती नजर आईं, और विराट कोहली भी भक्ति के माहौल में पूरी तरह डूबे दिखे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। कभी दोनों अपने स्टाइल और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर महफिलों में रहते हैं, तो कभी अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस बार भी यह जोड़ी अपने भक्ति भरे अंदाज को लेकर चर्चा में है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में मशहूर भक्ति गायक कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में शामिल हुए। यहां दोनों का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अनुष्का भजन की धुन पर तालियां बजाती और ‘राधे गोविंदा’ का जाप करती नजर आईं। वहीं, विराट भी भक्ति के माहौल का आनंद लेते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में जहां दोनों की भक्ति ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं अनुष्का के सादगी भरे पहनावे की भी खूब चर्चा हुई। उन्होंने इस खास मौके पर एक खूबसूरत अनारकली सूट पहना था, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। बिना किसी दिखावे के अनुष्का ने अपने पारंपरिक अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यें भी पढ़ें इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर किसका बजेगा डंका? मंगलवार को खुलेगा चुनावी नतीजों का पिटारा
मुंबई में कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भक्ति से भरा अंदाज देखने को मिला। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कॉन्सर्ट के दौरान अनुष्का और विराट आगे की कतार में बैठकर भजनों का आनंद लेते नजर आए।
अनुष्का शर्मा भजन की धुन पर तालियां बजाती हुईं ‘राधे गोविंदा’ का जाप करती दिखीं। उनके चेहरे पर खुशी और शांति साफ झलक रही थी। वहीं, विराट कोहली भी काली टी-शर्ट पहने शांत भाव से भक्ति संगीत सुनते नजर आए। दोनों का यह सादा और भक्तिमय अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ये भी पढ़ें सीतापुर में कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा में किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
उन्होंने मलबरी-पिंक का अनारकली सूट सेट पहना था। इस पारंपरिक अनारकली कुर्ते में राउंड नेकलाइन, फुल स्लीव्स, चूड़ीदार फिटिंग और एड़ियों तक जाने वाली प्लीटेड घेरदार स्कर्ट थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्रॉयडरी (कढ़ाई) वाला दुपट्टा कैरी किया था, जिसमें तारा (Tara) वर्क की बारीक कारीगरी थी। अनुष्का का यह खूबसूरत सूट प्रसिद्ध ब्रांड 'Place the Dot' (DOT) का 'घूमर अनारकली मलबरी सेट' है, जिसकी कीमत लगभग ₹10,900 बताई जा रही है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बहुत ही लाइट (सिंपल) मेकअप रखा, बालों को खुला छोड़ा और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई थी। जिससे वे और भी ज्यादा हसीना लग रही थी।
Location : New Delhi
Published : 26 October 2026, 10:18 AM IST