Karwa Chauth 2025: जानें दिल्ली, नोएडा से लेकर पटना तक चांद निकलने का सटीक समय

करवा चौथ 2025 आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों में भारी भीड़ है और महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हुई हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 October 2025, 8:02 AM IST

New Delhi: आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों और मॉल्स में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं सजने-संवरने और पूजा की सामग्री खरीदने में व्यस्त नजर आईं।

पहला करवा चौथ और उत्साह

इस बार कई नवविवाहित जोड़ियों का यह पहला करवा चौथ है। बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां भी इस व्रत को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी सेलिब्रिटीज अपनी तैयारियों की झलकियां साझा कर रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां और गहनों से सजी हुई नजर आ रही हैं।

करवा चौथ 2025: पति-पत्नी के रिश्ते में है अनबन? लाल साड़ी पहनकर करें ये 5 काम, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम

पूजन के बाद चांद के दीदार का इंतजार

करवा चौथ व्रत की समाप्ति चंद्रमा को अर्घ्य देकर होती है। चांद का दीदार करने के लिए महिलाएं बेसब्री से शाम का इंतजार करती हैं। हर शहर में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है, इसीलिए सही समय जानना बेहद जरूरी है।

प्रतीकात्मक छवि | फोटो स्रोत: Google

चांद निकलने का समय: शहर दर शहर

करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय निम्नलिखित है:

शहर चांद दिखने का वक्त (PM)
दिल्ली 8:13
नोएडा 8:12
पटना 7:48
मुंबई 8:55
कोलकाता 7:42
चेन्नई 8:38
देहरादून 8:05
चंडीगढ़ 8:09
जयपुर 8:23
जम्मू 8:11
गांधीनगर 8:46
अहमदाबाद 8:47
शिमला 8:06
भोपाल 8:26
लखनऊ 8:02
कानपुर 8:06
गोरखपुर 7:52
प्रयागराज 8:02
गुरुग्राम 8:14
हरिद्वार 8:05
इंदौर 8:34
भुवनेश्वर 7:58
रायपुर 8:01

karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ इन शायरियों के जरिए पति को दें प्यार भरे अहसास

करवा चौथ का पर्व न सिर्फ एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। पूरे दिन उपवास के बाद जब महिलाएं चांद देखकर व्रत खोलती हैं, तो वह क्षण बेहद भावुक और खास होता है। सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 October 2025, 8:02 AM IST