
सिरदर्द (सोर्स-इंटरनेट)
नई दिल्ली: तेज़ धूप, बदलता मौसम और भागदौड़ भरी जिंदगी आज सिरदर्द को एक आम लेकिन गंभीर समस्या बना रही है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत में करीब 21 करोड़ लोग सिरदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें से 60 प्रतिशत महिलाएं माइग्रेन की शिकार हैं। विश्व स्तर पर देखा जाए तो हर सातवां व्यक्ति सिरदर्द से पीड़ित है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सिरदर्द कई प्रकार के होते हैं, जिनमें प्रमुख हैं माइग्रेन, स्ट्रेस हैडेक, साइनस हैडेक, हाई बीपी से सिरदर्द, सर्वाइकल से जुड़ा दर्द और क्लस्टर हैडेक। इन सभी का कारण अलग-अलग होता है और इनके इलाज की विधि भी भिन्न होती है।
सिरदर्द के मुख्य कारण
नींद की कमी
पानी की कमी
अत्यधिक स्क्रीन टाइम
खराब पाचन (डायजेशन)
पोषण की कमी (न्यूट्रिशन डिफिशिएंसी)
हार्मोनल असंतुलन
स्ट्रेस और टेंशन
कमजोर नर्वस सिस्टम
अगर सही दिनचर्या, खानपान और योग का पालन किया जाए तो सिरदर्द से स्थायी राहत मिल सकती है। वे बताते हैं कि योग शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव करता है, जो एक प्राकृतिक दर्दनिवारक (नेचुरल पेनकिलर) है और मानसिक तनाव को भी कम करता है।
योग और घरेलू उपाय
विशेष ध्यान
चिंताजनक आंकड़े
Location : New Delhi
Published : 18 June 2025, 5:00 PM IST
Topics : Causes of headache home remedies for headache migraine treatment sinus headache stress headache