
किस्मत बदलने का सुनहरा मौका
New Delhi : कई बार हुनर घर की चारदीवारी तक सीमित रह जाता है। कुछ लोग अपनी बेहतरीन गाने या शानदार स्टेज एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं, तो कुछ अपनी एक्टिंग के जरिए एक नई दुनिया बनाते हैं। लेकिन पहचान और मौके की कमी ऐसे हुनर को आगे बढ़ने से रोकती है। अब दिल्ली सरकार ने ऐसे ही युवाओं के लिए एक खास पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘दिल्ली टैलेंट हंट 2026: हौसलों की उड़ान’। यह प्लेटफॉर्म राजधानी के उभरते कलाकारों को अपनी कला दिखाने और नई पहचान बनाने का मौका देगा।
इस टैलेंट हंट के दौरान शानदार प्रतिभा वाले पार्टिसिपेंट्स को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 2.5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि मिल सकती है। इसके साथ ही यह मंच भविष्य में करियर के नए अवसरों के दरवाजे भी खोल सकता है।
दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए "दिल्ली टैलेंट हंट: हौसलों की उड़ान" की शुरुआत की जा रही है।
इस पहल के जरिए हम युवाओं को सिंगिंग, डांस, थिएटर, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स जैसी सात प्रमुख श्रेणियों में अपनी कला को निखारने का सुनहरा अवसर दे रहे हैं
इस मंच पर विजेता… pic.twitter.com/lz9r0lIjk3— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) June 5, 2026
कॉम्पिटिशन का सिलेक्शन दो स्टेप में किया जाएगा। शुरुआत विधानसभा स्तर के ऑडिशन से होगी, जहां प्रतिभागियों की कला का मूल्यांकन किया जाएगा। आखिर स्टेप में 75% अंक विशेषज्ञ जूरी के होंगे, जबकि 25% अंक जनता की वोटिंग से तय किए जाएंगे। इससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता और जनभागीदारी दोनों सुनिश्चित होंगी।
इस कॉम्पिटिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं देना होगा। 16 से 35 साल के दिल्ली निवासी युवा इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपने सपनों को नई दिशा दे सकते हैं।
यह टैलेंट हंट केवल सिंगर्स या डांसरों के लिए ही नहीं, बल्कि कई क्रिएटिव क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
अगर आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर www.delhitalenthunt.com खोलें।
रजिस्ट्रेशन शुरू करें: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Register Now' के बटन पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल्स भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और उस टैलेंट श्रेणी को चुनें जिसमें आप भाग लेना चाहते हैं।
वीडियो अपलोड करें: अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपना एक बेहतरीन 'ऑडिशन वीडियो' अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करें: सारी जानकारी को एक बार चेक करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
दिल्ली का यह आयोजन उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अपने हुनर को शौक से आगे बढ़ाकर पहचान और सफलता में बदलना चाहते हैं।
Location : new delhi
Published : 6 June 2026, 3:29 PM IST
Topics : Delhi Talent Hunt 2026 Delhi govt Houslon Ki Udaan Competition Talent Hunt Prize Money Talent Hunt Registration