
जल्द जारी हो सकता है UPTET का रिजल्ट (Img: AI Generated Image)
Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।
इस बार परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की नजर लगातार आयोग की वेबसाइट पर बनी हुई है।
UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 17,70,714 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 8 जुलाई को आंसर की जारी की थी। अभ्यर्थियों को जारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। इसके लिए 14 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी है।
आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उस पर दोबारा आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा। UPTET पेपर-1 और पेपर-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- UPTET-2026: अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अभ्यर्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे-
UPTET 2026 में क्वालीफाई करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यानी 150 अंकों में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इन वर्गों के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 82 अंक हासिल करने होंगे।
UPTET पेपर-1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं। वहीं पेपर-2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के योग्य माने जाते हैं। इस परीक्षा को शिक्षक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा माना जाता है।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में UPTET परीक्षा के दौरान डीएम के पहुंचने से मचा हड़कंप, सामने आया सच
यूपी सरकार ने UPTET स्कोरकार्ड की वैधता को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहले स्कोरकार्ड की वैधता सीमित समय के लिए होती थी, लेकिन अब इसे लाइफ टाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि एक बार अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक के साथ परीक्षा पास कर लेता है तो उसका प्रमाण पत्र भविष्य में भी मान्य रहेगा।
पहले से नौकरी कर रहे शिक्षकों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। कोर्ट के आदेश के बाद यदि कोई शिक्षक इस बार TET परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो तुरंत नौकरी जाने का खतरा नहीं होगा। ऐसे शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। हालांकि तय समय के बाद भी परीक्षा पास नहीं करने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।
Location : Lucknow
Published : 6 August 2026, 6:08 PM IST