
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS II परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की विभिन्न अकादमियों में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे आसानी से फॉर्म भर सकेंगे।
UPSC द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित रक्षा भर्ती परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों युवा इसमें शामिल होते हैं और सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं। CDS II परीक्षा 2026 का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 451 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), इंडियन नेवल अकादमी, एयरफोर्स अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 293 पद ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा इंडियन मिलिट्री अकादमी के लिए 100 पद, एयरफोर्स अकादमी के लिए 32 पद और इंडियन नेवल अकादमी के लिए 26 पद तय किए गए हैं। ऐसे में रक्षा सेवाओं में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है।
JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। IMA और OTA के लिए किसी भी विषय में बैचलर डिग्री मान्य होगी। वहीं इंडियन नेवल अकादमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य रखी गई है।
अगर कोई उम्मीदवार एयरफोर्स अकादमी के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसके पास ग्रेजुएशन के साथ 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है।
CDS II परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच होगी और फिर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां CDS II Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद OTR रजिस्ट्रेशन पूरा कर अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
अब उम्मीदवार जरूरी जानकारी सही-सही भरें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें। सारी जानकारी सही होने पर फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Location : New Delhi
Published : 21 May 2026, 5:46 PM IST