
UGC NET 2026 में बड़ा अपडेट!(Image Source: Pinterest)
New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सुविधा विशेष रूप से PwD और PwBD उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिन्हें परीक्षा में लेखन सहायक की आवश्यकता होती है।
स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 20 जून 2026 शाम 5 बजे तक अपने स्क्राइब की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जो PwD या PwBD श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और परीक्षा में स्क्राइब सुविधा के पात्र हैं। लॉगिन करने पर पात्र उम्मीदवारों को ही “Register Scribe Details” का विकल्प दिखाई देगा।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर में निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कराई जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्क्राइब की जानकारी भरने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। गलत या अधूरी जानकारी भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न कर सकती है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद “Register Scribe Details” विकल्प पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें। सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखें।
इस बार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए स्क्राइब डिटेल्स का डिजिटल सत्यापन सिस्टम लागू किया गया है। इससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना कम होगी और पात्र उम्मीदवारों को ही सुविधा मिल सकेगी।
Location : New Delhi
Published : 20 June 2026, 8:13 AM IST