Rajasthan Teacher Recruitment 2026: राजस्थान में 1 लाख से ज्यादा पद खाली, शिक्षक भर्ती की जगी उम्मीद

राजस्थान में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट! शिक्षा विभाग में 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। वरिष्ठ अध्यापक से लेकर अन्य शैक्षिक पदों पर कितनी वैकेंसी खाली है? जानिए पूरी डिटेल।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 2:40 PM IST
New Delhil, (Rajasthan Teacher Recruitment 2026): राजस्थान में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है। बता दें कि राजस्थान शिक्षाक विभाग ने  विभिन्न शैक्षिक विभागों/ कैडर में स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी  शेयर की है।
Rajasthan Teacher Recruitment 2026: नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में टीचर सहित अन्य शैक्षिक विभागों में 4,13,382 पद स्वीकृत किये गए थे जिसमें से अब तक 312536 नियुक्तियां हो चुकी हैं।  अभी भी शैक्षिक विभिन्न विभागों में टीचर के 100846 पद रिक्त हैं।

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: खाली पदों पर जल्द भर्ती

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: बता दें कि राजस्थान राज्य में अभी भी टीचर और अन्य शैक्षिक पदों पर 1 लाख से अधिक पद खाली हैं। जिसके लिए जल्द ही भर्ती निकाल कर नियुक्तियां की जा सकती है। ऐसे में युवा अपनी तैयारियों में लगे रहे ताकी जब भी फॉर्म भरे जाए जल्द युव अप्लाई कर सके।

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: राजस्थान शिक्षा विभाग में पदों की स्थिति

कुल स्वीकृत पद: 4,13,382

  • कार्यरत कर्मचारी: 3,12,536

  • रिक्त पद: 1,00,846

सबसे ज्यादा खाली पदों का विवरण

पद का नाम रिक्त पद
वरिष्ठ अध्यापक 50,351
प्राध्यापक स्कूल शिक्षा 15,020
कनिष्ठ सहायक 6,002
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 5,286
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 3,724
प्राचार्य 2,998
शारीरिक शिक्षा अध्यापक 1,788
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक 1,784
वरिष्ठ सहायक 1,666
अध्यापक लेवल-I 1,627

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी

Rajasthan Teacher Recruitment 2026: बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से शालादर्पण पर सभी  विभागों में स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी दी गई है।  पोर्ट 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए है।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार शाला दर्पण के आधिकारिक पोर्टल पर या शिक्षा विभाग के नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 November 2026, 2:40 PM IST