
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Img- Internet)
Jaipur: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट जारी करेंगे।
पहले उम्मीद की जा रही थी कि परिणाम 20 मार्च को आएगा, लेकिन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर तारीख बदलते हुए आज के दिन रिजल्ट जारी करने की पुष्टि की।
इस वर्ष लगभग 10.68 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थी। राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्सुक थे।
यह पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। इससे पहले हर साल परिणाम मई में घोषित किए जाते थे। इस बदलाव को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Bihar Board Result Update: खुशखबरी! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे चेक करें परिणाम
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स Rajresults और Rajasthan Board Official Website पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर उनका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के लिए प्रिंट या पीडीएफ सेव करना जरूरी है।
अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में ‘RAJ10’ टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही समय में रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा।
आज खुलेगा 13 लाख छात्रों का भविष्य! 1:30 बजे आएगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
RBSE आज ही 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित करेगा। वहीं 12वीं के नतीजे मार्च के अंत तक आने की संभावना जताई जा रही है।
Location : Jaipur
Published : 24 March 2026, 12:31 PM IST
Topics : 10th Result Rajasthan Board RBSE 10th Result today RBSE Class 5th and 8th Result RBSE Result 2026