
Railway Recruitment 2026
New Delhi,(Railway Recruitment 2026): युवाओं के लिए गुड़ न्यूज़ है। रेलवे में अलग-अलग जगह जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। क्योंकि युवाओं को नवंबर 2026 में पांच अलग-अलग भर्ती अभियानों के लिए आवेदन करने के अवसर मिलने जा रहे हैं। इनमे कई पद शामिल है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), नॉर्दर्न रेलवे, सेंट्रल रेलवे और RITES लिमिटेड द्वारा आयोजित भर्तियां ये सभी शामिल है।
बता दें कि युवाओं के लिए इन भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए स्टेशन मास्टर, अप्रेंटिस और 'आइसोलेटेड कैटेगरी' (अलग श्रेणियों) के पदों सहित कुल 9,249 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Railway Recruitment 2026: बात करें कौन कौन उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं तो जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है या जिनके पास ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक की डिग्री या इससे उच्च योग्यता है वे युवा अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उम्मीदवारों को एक बात ध्यान में रखनी होगी कि जो भी आवेदन कर रहा है इन हर पदों की अंतिम आवेदन की तिथियां अलग- अलग है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 'आइसोलेटेड कैटेगरी' के लिए 190 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके अंदर सात तरह के पद शामिल है। चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर और लैब असिस्टेंट के पद इसमे शामिल है। साथ ही में जिन उम्मीदवारों को इस पद के लिए आवेदन करना है तो वो युवा 12 पास होना चाहिए साथ ही में संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, लॉ डिग्री या विशेष पेशेवर अनुभव तक हो सकती है। आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है जो 18 से 30, 32, 33, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। शुरुआती मूल वेतन 19,900 से 44,900 प्रति माह के बीच रहेगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।
SBI Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और कटऑफ घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 08/2026 के तहत 1,265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती की घोषणा की है। इन पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त जरूर होनी चाहिए। वरना आप आवेदन नहीं कर सकते है। साथ ही इन उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 साल होनी चाहिए। जिनका इस पद के लिए चयम होगा उन्हें 'पे लेवल-6' के तहत 35,400 रूपये प्रति माह का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। बता दें कि इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारिख 25 नवंबर है। शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 27 नवंबर है।
Winter Vacation 2026: ठंड की छुट्टियों का इंतजार खत्म, दिल्ली, यूपी और राजस्थान का शेड्यूल आया सामने
इस पद की बात करे तो युवाओं के लिए नॉर्दर्न रेलवे में 4,651 कुछ पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से वैध ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। 11 दिसंबर 2026 तक आयु सीमा 15 से 24 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक है। लागू अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार स्टाइपेंड (भत्ता) दिया जाएगा।
Railway Recruitment 2026
साथ ही बता दें कि इस पद के लिए रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था RITES लिमिटेड ने 281 अप्रेंटिस की भर्ती की घोषणा की है। इसमें इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए 125 पद , गैर-इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए 43 पद, डिप्लोमा धारकों के लिए 62 पद और ITI उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 51 पद शामिल हैं। BE/BTech/BArch, BA/BBA/BCom/BSc/BCA डिग्री, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या ITI प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं है। मासिक स्टाइपेंड ₹10,560 से ₹15,650 के बीच है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।
SBI Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और कटऑफ घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
सेंट्रल रेलवे ने 2,861 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के पास कक्षा 10 में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। 3 नवंबर 2026 तक, आयु सीमा 15 से 24 वर्ष है, जिसमें नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट दी गई है। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है और मासिक वजीफा (स्टाइपेंड) ₹9,600 है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 को शाम 5:00 बजे है।
Location : New Delhi
Published : 19 November 2026, 11:55 AM IST