
पंजाब एंड सिंध बैंक (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: बैंक में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल पंजाब एंड सिंध बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsind.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस पद के लिए आवेदक 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं
इस पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)।
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-
पंजाब एंड सिंध बैंक के मौजूदा कर्मचारी, OBC क्रीमी लेयर के उम्मीदवार, जिनके पास वैध प्रमाणपत्र नहीं है, ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने पहले ही सरकारी नौकरी का लाभ ले लिया है वह पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
इस बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी, कंप्यूटर एप्टीट्यूट सब्जेक्ट से क्वेश्चन आएंगे। पास होने के लिए आपको रिटन टेस्ट में अच्छा स्कोर करना होगा।
यह बैंक भारत सरकार के स्वामित्व वाला संस्थान है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन के नियम और शर्तों को भली-भांति पढ़ लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें।
Location : New Delhi
Published : 8 April 2026, 3:18 PM IST