केवल राजनीति ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल रहे Prashant Kishor, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं Jan Suraaj के मुखिया

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बनाने वाले किशोर पहली बार खुद उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे थे। उनकी इस चुनावी सफलता की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 7:34 PM IST

New Delhi: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की है। मुख्य रूप से चुनावी रणनीतिकार के तौर पर पहचाने जाने वाले किशोर पहली बार उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे। अपने पहले ही चुनाव में मिली इस जीत के बाद वे पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं।

पढ़ाई में भी रहे आगे

प्रशांत किशोर ने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार में पूरी की। उन्होंने बक्सर के एमपी हाई स्कूल से 10वीं और पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद, उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री हासिल की और बाद में हैदराबाद से हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने फ्रांस में फ्रेंच भाषा का एक विशेष कोर्स भी पूरा किया।

ये भी पढ़ें - ‘भाजपा की हार की उल्टी गिनती शुरू’: पटना में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले– विपक्ष कभी कमजोर नहीं हो सकता

पब्लिक हेल्थ में करियर की शुरुआत

राजनीति में आने से पहले, प्रशांत किशोर ने एक अंतरराष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के तौर पर काम किया। उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक प्रोजेक्ट पर काम किया, जिसके दौरान उन्हें कई देशों में काम करने का मौका मिला।

प्रमुख नेताओं के लिए चुनावी रणनीतिकार

प्रशांत किशोर ने 2011 के बाद चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन सहित कई प्रमुख नेताओं के चुनाव अभियानों में अहम भूमिका निभाई। नतीजतन, उनकी गिनती देश के सबसे सफल चुनावी रणनीतिकारों में होती है।

ये भी पढ़ें - “उन्हें वोट नहीं, नोट चाहिए…” पटना की सड़कों पर प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर वॉर, अपनों ने ही खोला मोर्चा!

2024 में अपनी पार्टी की लॉन्च

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को 'जन सुराज' पार्टी लॉन्च की। हालांकि उनकी पार्टी शुरुआती विधानसभा चुनावों में कोई सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन अब उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की शानदार शुरुआत की है। इस जीत को बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  3 August 2026, 7:34 PM IST