
कानपुर में यूपीपीएससी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा (Img: Pinterest)
Kanpur: कानपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद की परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा एक पाली में होगी। वहीं करीब साढ़े 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं महिला अपराध स्नेहा तिवारी ने पुलिस सभागार में पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की चेकिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें - आज ही करें अप्लाई! UPPSC कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन की घड़ी समाप्त होने को, जानें OTR प्रक्रिया
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की निगरानी के साथ बाहरी गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। नकल रोकने के लिए चेकिंग व्यवस्था सख्त रहेगी, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।
यह भी पढ़ें - Meerut: UPPSC Notes देने के बहाने छात्रा को कमरे पर बुलाया, फिर शादी का वादा कर दरोगा ने किया गंदा काम
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। पुलिस ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
Location : Kanpur
Published : 3 October 2026, 12:36 PM IST