BPSSC Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार पुलिस ASI टेक्निकल भर्ती के लिये 21 जून तक करें आवेदन

BPSSC ने बिहार पुलिस वायरलेस विभाग में ASI टेक्निकल के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। इलेक्ट्रॉनिक्स, IT व संबंधित डिप्लोमा धारक 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 12:10 PM IST

Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस में शामिल होने का एक नया अवसर सामने आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस रेडियो वायरलेस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस के वायरलेस विभाग में तकनीकी पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से पुलिस विभाग में तकनीकी पदों की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Uttarakhand Job News: आईटीआई डिप्लोमा धारियों की बल्ले-बल्ले, जर्मनी में कमाएंगें लाखों

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिप्लोमा होना अनिवार्य है। डिप्लोमा निम्न में से किसी एक क्षेत्र में होना चाहिए-

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (Electronics and Communication)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (Electronics and Telecommunication)
  • सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology - IT)
  • विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड (Electrical and Electronics)

इन तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। यह भर्ती विशेष रूप से तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखी गई है—

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष

इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

UP Job Alert: यूपी में विधानसभा रक्षक और फायरमैन के 170 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

फिजिकल टेस्ट का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, जबकि SC/ST वर्ग के पुरुषों के लिए यह 160 सेंटीमीटर होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर तय की गई है।

इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप भी निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। दौड़ की बात करें तो-

  • पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी
  • महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में 7 पूरी करनी होगी

फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले BPSSC की वेबसाइट पर जाकर ASI Technical Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Location :  Patna

Published :  22 May 2026, 12:05 PM IST