बिहार में सरकारी नौकरी का महाधमाका: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की बंपर भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करना है अप्लाई

बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर निकली सीधी भर्ती। स्नातक पास युवाओं को मिलेगी ₹1,12,400 प्रति महीने तक की शानदार सैलरी। जानिए परीक्षा पैटर्न, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 July 2026, 3:16 PM IST

Patna: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है।

इस प्रतिष्ठित नौकरी को पाने के लिए योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं।

लाखों में होगी सैलरी और मिलेंगे सरकारी भत्ते

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है। वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-6 पे-स्केल के तहत वेतन दिया जाएगा।

इसके मुताबिक, चयनित युवाओं को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक की शानदार सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही बिहार सरकार के नियमों के अनुसार मिलने वाले अन्य सभी भत्तों और सरकारी सुविधाओं का लाभ भी उम्मीदवारों को मिलेगा।

BPSSC Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहार पुलिस ASI टेक्निकल भर्ती के लिये 21 जून तक करें आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, पशुरोग विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, कृषि या वानिकी (Forestry) जैसे विषयों में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हासिल की है, तो आप इस पद के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है, जबकि सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Bihar Home Guard Bharti: बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

100 सवालों की परीक्षा और होगी नेगेटिव मार्किंग

उम्मीदवारों का चयन बेहद पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए होगा। इसके पहले चरण में उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और रीजनिंग से जुड़े कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Location :  Patna

Published :  13 July 2026, 3:16 PM IST