
एसपी सौरभ, देवघर
Deoghar: देवघर में पुलिस और जनता के बीच दूरी अब डिजिटल माध्यम से कम होने जा रही है। एसपी सौरभ कुमार की पहल पर देवघर पुलिस ने व्हाट्सप्प चैटबॉट सेवा शुरू की है। यह नागरिकों को घर बैठे ही पुलिस से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
नागरिक इस सुविधा का लाभ व्हाट्सप्प नंबर 9296913006 के जरिए उठा सकते हैं। इसके माध्यम से लोग खोए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, ट्रैफिक नियम और चालान की जानकारी ले सकते हैं, पुलिस वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।
इस सेवा के जरिए जनता सीधे अपनी शिकायत, सुझाव और फीडबैक पुलिस तक भेज सकेगी। इससे न केवल समस्याओं का तेजी से समाधान होगा बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद भी मजबूत होगा।
एसपी सौरभ ने कहा कि यह पहल जनता की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग दें।
Location : Deoghar
Published : 24 March 2026, 9:35 PM IST