
पाकिस्तान में आतंकवादी हमला (Img: X)
Lahore: पाकिस्तान से इन दिनों लगातार संघर्ष की खबरें सामने आ रही है। बलूचिस्तान समेत कई प्रांतों में अशांति छायी हुई है। इसी तरह के उथल पुथल के बीच पाकिस्तान में मंगलवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला किया गया है। इस हमले में कम से कम 9 पुलिसकर्मी मारे गये हैं।
जानकारी के मुताबिक यह आतंकवादी हमला बलूचिस्तान में किया गया, जिसमें कम से कम 9 पुलिसकर्मी मारे गये हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें है। यह हमला किसने किया, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने जियारत जिले के मांगी फेज-3 इलाके में स्थित पुलिस चौकी पर हमला किया। रातभर चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। हमले में मांगी थाने के एसएचओ मोहम्मद हुसैन, कोवास थाने के एसएचओ सोहबत खान और एंटी टेररिस्ट फोर्स के हेड कांस्टेबल सैफुल्लाह समेत कई पुलिसकर्मी मारे गए। मारे गए जवानों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हमले में शामिल आतंकियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी रुद्र प्रताप सिंह का निधन, शिक्षा और समाज सेवा जगत में शोक की लहर
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया। बलूचिस्तान सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में फ्रंटियर कॉर्प्स, बलूचिस्तान पुलिस, काउंटर टेररिज्म विभाग और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों का दावा है कि अभियान के दौरान 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। वहीं, अगवा किए गए पांच पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए अलग से ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बलूचिस्तान सरकार के सूचना सलाहकार शाहिद रिंद ने दावा किया कि इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान आगे भी जारी रहेंगे।हालांकि, हमले की पूरी जिम्मेदारी और इसमें शामिल लोगों को लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, घटना के बाद जियारत और आसपास के इलाकों में लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों और मृतक जवानों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर सड़कें जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ।
Location : Lahore
Published : 7 July 2026, 4:15 PM IST
Topics : Balochistan Pakistan Terror Attack Terror News