डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस और नेतन्याहु की ईरान की जनता ने जलाई फोटो

अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा।  हार के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में भारी प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने रैलियां निकालीं और अमेरिकी-इजराइली नीतियों के खिलाफ पोस्टर जलाकर और विरोध प्रदर्शन कर खुशी मनाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 1:30 PM IST

New Delhi: अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में भारी प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने रैलियां निकालीं और अमेरिकी-इजराइली नीतियों के खिलाफ पोस्टर जलाकर और विरोध प्रदर्शन कर खुशी मनाई। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बैनर भी जलाए । इस दौरान कई जगहों पर तीखे संदेश वाले बिलबोर्ड भी लगाए गए। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच राजनीतिक तनाव बना हुआ है।

चुनाव के नतीजे 

 अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक ने सीनेट में 53 सीटे जीतकर बड़ी सफलता हासिल की और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में जीत हासिल की है, जिसके बाद कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण हो गया है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से विपक्षी दल को राष्ट्रपति के विधाई एजेंडे को रोकने और प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर जांच शुरू करने की ताकत मिल गई है।

हार के बाद जेडी वेंस का बड़ा खुलासा( x)

ये भी पढ़े- Abdul El-Sayed: अमेरिका में अब्दुल अल-सैयद की जीत के बाद चर्चा में कर्नाटक का भटकल, जानिए क्या है खास कनेक्शन

हार के बाद जेडी वेंस का बड़ा खुलासा

  • अमेरिका ईरान युद्ध : अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस बात का खुलासा किया कि हमारी हार की वजह ईरान अमेरिका का युद्ध है। 
  • महंगाई बनी हार का कारण: इस युद्ध और मध्य-पूर्व के संकट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा और देश में ईंधन की कीमतों व महंगाई में भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे मतदाता नाराज थे।और हमें हार का सामना करना पड़ा। 
  • ट्रंप ने सहमति जताई : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बाद में वेंस के इस बात से सहमति जताई कि ईरान युद्ध और बढ़ते तेल के दामों की वजह से पार्टी को मिडटर्म चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा। 

Location :  New Delhi

Published :  5 November 2026, 1:30 PM IST