
इज़राइल का दावा (Img- Internet)
Tehran: इज़राइल की एयर फोर्स ने पश्चिमी ईरान के तबरीज़ एयरपोर्ट पर दो फाइटर जेट F5 और F4 को मार गिराने का दावा किया है। सेना के अनुसार, ये जेट तब मार गिराए गए जब वे थोड़ी देर पहले उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे।
इज़राइली मिलिट्री के बयान में कहा गया कि यह हमला ईरानी एयर फ़ोर्स की गतिविधियों को कमजोर करने और सरकार के एरियल डिफेंस को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया। बयान में यह भी कहा गया कि इस हमले से ईरान की एयरफ़ोर्स की तत्परता पर गंभीर असर पड़ा है।
हमले के वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दो फाइटर जेट निशाने पर आए और उन्हें तबाह किया गया। वीडियो में धमाके और जेट्स के गिरने की स्थिति दिखाई गई है।
ईरानी फाइटर जेट (Img- Internet)
इजरायल के दावे से मचा हड़कंप, मिनट भर में 40 कमांडर खत्म, जानिये सच क्या है?
यह हमला मिडिल ईस्ट में पहले से ही बढ़ते तनाव को और तेज कर सकता है। ईरान और इज़राइल के बीच संघर्ष के बढ़ते प्रभाव से न केवल स्थानीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक कूटनीति और बाजारों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
विश्लेषकों का कहना है कि इज़राइल और ईरान के बीच ऐसे हमले और जवाबी हमले तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ा सकते हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया पर अब दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।
Location : Tehran
Published : 1 March 2026, 6:32 PM IST