Iran Israel War: कौन है कमांडर सुलेमानी जिनकी इजरायली हमले में हुई मौत

पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट के बीच ईरान की ओर से इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाना जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 March 2026, 4:18 AM IST

New Delhi: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुलामरेजा सुलेमानी की मौत का दावा किया है। उन्होंने ईरान की ताकत के लिए इसे बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि अभी और भी सरप्राइज बाकी हैं।

ईरान ने मंगलवार की देर रात बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी और अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी। ईरानी सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने दावा किया कि आधी रात को ईरान पर कहर बरपाया गया, जिसमें बसीज फोर्स (iran basij force) कमांडर सुलेमानी (iran basij commander Soleimani) की मौत हो गई।

जनरल सुलेमानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था।  सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था।

LPG Crisis: क्या भारत में गैस सिलेंडरों की कमी आने वाली है? पढ़ें खास रिपोर्ट

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।

इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि सुलेमानी और लारिजानी की हत्या का उद्देश्य इस्लामिक गणराज्य की सत्ता पर पकड़ को कमजोर करना और जनविद्रोह के लिए परिस्थितियां तैयार करना है. उन्होंने कहा कि हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं, ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का मौका मिल सके.

DN Exclusive: दिल्ली में महायुद्ध का बड़ा असर, गैस सिलेंडर की किल्लत; देखें सड़कों पर बेबस लोगों का हाल

सुलेमानी और लारिजानी की मौत की घोषणा ऐसे समय में की गई, जब ईरानी अधिकारी संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए कई स्तर पर बचाव की तैयारियां कर रहे थे. अब देखना यह होगा कि क्या ईरान में अमेरिका और इजरायल अपने मिशन तख्तापलट के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं?

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 March 2026, 4:18 AM IST