मिडिर ईस्ट में तनाव और ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग अन्य कई देशों में पहुंच गई है। पाकिस्तान के कराची में दूतावास पर हमले के बाद आक्रोशित लोगों ने UN बिल्डिंग पर भी आग लगा दी।

पाकिस्तान में उबाल
New Delhi: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद मिडिर ईस्ट में तनाव के हालत पैदा हो गए हैं। प्रदर्शन की आग पाकिस्तान समेत कई देशों तक पहुंच चुकी है। इस बीच पाकिस्तान समेत कई देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने अमेरिकी दूतावास के बाद यूएन बिल्डिंग को आग के हवाले कर दिया।
ईरान के सर्वोच्च कमांडर खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाए और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी। मुस्लिम देशों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्व कप से हटने पर विचार कर रही है।
गिलगित-बल्तिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए और उन्होंने इमारत को जला दिया.' उन्होंने कहा कि इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले दिन में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत के बाद पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. बता दें कि ईरान के बाद पाकिस्तान और इराक में सबसे बड़ी शिया मुस्लिम आबादी है।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया और दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।
US-Israel Attack on Iran: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने, जानिये क्या करेंगे आगे
इस्लामाबाद और लाहौर में भी अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास वाले राजनयिक परिसर के पास भी प्रदर्शन हुए. वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लहराते और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते देखा गया।