
दुबई में ड्रोन अटैक
Dubai: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में भी हालात संवेदनशील होते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच दुबई में ड्रोन से जुड़ी एक घटना सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर के डाउनटाउन इलाके में धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना ड्रोन से जुड़ी थी।
दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि दुबई के अधिकारी अल वदा'अ इलाके में हुई ड्रोन घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद तुरंत सुरक्षा और जांच एजेंसियों को मौके पर भेज दिया गया।
Dubai authorities are responding to a minor incident caused by debris from a successful interception that fell onto the façade of a building on Sheikh Zayed Road. No injuries were reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 12, 2026
सरकारी पोस्ट के अनुसार, फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के स्रोत और घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।
मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में जारी संघर्ष का असर अब खाड़ी के बड़े शहरों तक पहुंचता दिख रहा है, जिस पर सभी देशों की नजर बनी हुई है।
Location : Dubai
Published : 12 March 2026, 4:05 PM IST
Topics : Downtown Drone Attack Dubai Iran Attack Iran Israel war