Iran Israel War: लेबनान में घुसी इजरायल की सेना, हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमला

इजरायल की थल सेना लेबनान में घुस चुकी है। सेना ने मंगलवार को दावा किया है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी हैं और उसके सैनिक दक्षिणी लेबनान में सक्रिय हैं। इजरायली रक्षा मंत्री ने सेना को दक्षिणी लेबनान में अतिरिक्त इलाकों पर कब्जा करने का अधिकार दे दिया है। इससे सीमावर्ती बस्तियों की हिज़्बुल्लाह के हमलों से रक्षा हो सकेगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 March 2026, 6:20 PM IST
google-preferred

New Delhi: इजरायल की थल सेना हिज़्बुल्लाह के हमलों को रोकने के मकसद से लेबनान में घुस चुकी है। इजरायली सेना ने मंगलवार को दावा किया है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी हैं और उसके सैनिक दक्षिणी लेबनान में सक्रिय हैं। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा कि देश की सेना को लेबनान में अतिरिक्त ठिकानों पर कब्जा करने और आगे बढ़ने का अधिकार दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) का दक्षिणी लेबनान में आगे बढ़ना इजरायली बस्तियों पर सीधी गोलीबारी को रोकने के मकसद से है।

गौरतलब है कि हिज़्बुल्लाह और हूती जैसे संगठन अक्सर इजरायल के लिए समस्याा खड़ी करते रहे हैं। इन्हें ईरान का मित्र बताया जाता है। इजरायल और ईरान युद्ध के बीच भी ये संगठन सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे में इजरायल भी इन पर इन पर अंकुश लगाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। इजरायल द्वारा हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किये गये हैं।

इजरायली रक्षा मंत्री ने सेना को दक्षिणी लेबनान में अतिरिक्त इलाकों पर कब्जा करने का अधिकार दिया है, जिसका उद्देश्य हिज़्बुल्लाह के हमलों से सीमावर्ती बस्तियों की रक्षा करना है। यह निर्णय इजरायल द्वारा बेरूत और तेहरान में किए गए हमलों और हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्रवाइयों के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को दर्शाता है।

इजरायली बस्तियों पर रुकेगी गोलीबारी

रक्षा मंत्री काट्ज़ ने एक बयान में कहा कि इजरायली बस्तियों पर सीधी गोलीबारी की आशंका को रोकने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मैंने आईडीएफ को लेबनान में अतिरिक्त महत्वपूर्ण भूभाग पर कब्जा करने और वहां से सीमावर्ती बस्तियों की रक्षा करने का अधिकार दिया है।

तेहरान और बेरूत एक साथ निशाने पर

इससे पहले पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के साथ इजरायल ने तेहरान और बेरूत दोनों में हमले किए। इजरायली रक्षा बलों ने एक पोस्ट में कहा कि वह वर्तमान में तेहरान और बेरूत में सैन्य ठिकानों पर एक साथ लक्षित हमले कर रहा है। अल जज़ीरा के अनुसार आईडीएफ के हमले बेरूत के हरेत हरेइक इलाके में हुए। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले जवाबी कार्रवाई में हिज़्बुल्लाह ने इजरायल के रमात डेविड हवाई अड्डे पर तड़के हमले की जिम्मेदारी ली। हिज़्बुल्लाह के अनुसार, उसने मंगलवार को हवाई अड्डे पर रडार साइटों और नियंत्रण कक्षों पर ड्रोन से हमला किया। यह इजराइली हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई थी।

मारा गया हिज़्बुल्लाह का खुफिया प्रमुख

आईआरएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक इजरायली शासन ने हिज़्बुल्लाह से संबद्ध प्रसारक अल-मनार के मुख्यालय पर हमला किया। आईआरएनए के अनुसार हमले के कुछ ही मिनटों बाद अल-मनार ने अपने कार्यक्रम फिर से प्रसारित करना शुरू कर दिया। इससे पहले, इजरायल ने कहा था कि हिज़्बुल्लाह की खुफिया शाखा का प्रमुख रात भर चले हमले में मारा गया और बेरूत ने कहा कि वह आतंकी समूह की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाएगा।

इजरायल रक्षा बलों ने पुष्टि की कि लेबनानी राजधानी में रात भर चले हमले में हुसैन मकलद मारा गया, जिसे उन्होंने हिज़्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय का प्रमुख बताया। ये घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ती शत्रुता के बीच सामने आए हैं, जहां सीमा पार हमलों और हवाई अवरोधन से क्षेत्रीय स्तर पर और अधिक तनाव फैलने की आशंका बढ़ गई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 March 2026, 6:20 PM IST

Advertisement
Advertisement