
भारत का पूरा शेड्यूल (Image Source: Google)
New Delhi: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण की सात टीमें तय हो चुकी हैं, जबकि आखिरी स्थान का फैसला पाकिस्तान और नामीबिया के मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह ग्रुप-2 में जाएगा, जबकि नामीबिया की जीत से अमेरिका को जगह मिल सकती है।
ग्रुप-1 में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। पहले इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गया। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।
भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।
टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से हराया, जिसमें हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराते हुए ईशान किशन ने 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
सुपर-8 चरण में चार-चार टीमों के दो ग्रुप होंगे और हर टीम अपने ग्रुप में तीन मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को और दूसरा 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
Ind Vs Pak: टीम इंडिया की बड़ी जीत, कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले का खास बातें पढें यहां
ग्रुप स्टेज में कई बड़ी टीमें बाहर हो चुकी हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। भारत के लिए सुपर-8 का हर मैच अहम होगा, क्योंकि यहां से सीधे नॉकआउट की राह तय होगी। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया से फैंस को खिताब की उम्मीद है।
Location : New Delhi
Published : 18 February 2026, 1:29 AM IST